फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के ललौली चौराहे के समीप सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बगल में स्थित किसान मजदूर मोर्चा के कार्यालय में बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे से संगठन की एक बैठक हुई। जिसमें पहुंचे किसान मजदूर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर सिंह पटेल का फूल मालाओं से लादकर स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा की किसान मजदूर आयोग का गठन होना चाहिए।