पटना ग्रामीण: पटना सिटी के चौक शिकारपुर में स्थित अगरबत्ती गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख
पटना सिटी के चौक शिकारपुर स्थित अगरबत्ती गोदाम में अचानक आग लग गई। चंद मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। गोदाम में रखे लाखों रुपए के सामान जलकर नष्ट हो गया। जानकारी के मुताबिक शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी।