बेगूसराय: जिले के 21 ग्राम पंचायतो में सहयोग शिविर आयोजित, DM ने केशावे गांव में लिया भाग
जिले के 21 ग्राम पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. इस बात की जानकारी जनसंपर्क विभाग द्वारा मंगलवार की शाम 5:00 बजे मिली. सहयोग शिविर के दौरान डीएम श्रीकांत शास्त्री ने के सारे गांव में भाग लिया. इस दौरान उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि सहयोग शिविर अंतर्गत आए हुए आवेदन का निपटारा 30 दिनों के अंदर किया जाना है.