बहराइच: चिलवरिया के पास रोडवेज बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली में भीषण टक्कर, ट्रैक्टर चालक की मौत, कई यात्री हुए घायल
बहराइच। कोतवाली देहात क्षेत्र में गोंडा-बहराइच मार्ग पर चिलवरिया चीनी मिल के सामने रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। बनारस कैंट डिपो की रोडवेज बस UP 78 HT 4651 और ट्रैक्टर-ट्रॉली में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जाच जारी है।