सहारनपुर: सहारनपुर में वैराग्य टेबल टेनिस अकादमी का भव्य उद्घाटन, पूर्व मंत्री संजय गर्ग ने किया शुभारंभ
कोर्ट रोड सोफिया मार्केट के पास वैराग्य टेबल टेनिस अकादमी का शुभारंभ सहारनपुर टेबल टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष व पूर्व राज्य मंत्री संजय गर्ग ने रिबन काटकर और दीप प्रज्वलित कर शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे किया। इस अवसर पर जिला इंटर-स्कूल टेबल टेनिस टूर्नामेंट का भी आयोजन हुआ, जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।