गया टाउन सीडी ब्लॉक: अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं को ₹10-15 हजार की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है, संबंधित कागजात जमा करें
इंटरमीडिएट प्रथम में उत्तीर्ण छात्राओं एवं बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड पटना से मौलवी में प्रथम श्रेणी अल्पसंख्यक छात्राओं को 15 हजार और फोकानिया प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं को 10 हजार प्रोत्साहन राशि का लाभ अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से दिया जाता है। इसकी जानकारी आज दिनांक 5 जनवरी सोमवार की दोपहर 1:30 में जिला प्रशासन ने दी है।