गया टाउन सीडी ब्लॉक: हावड़ा एक्सप्रेस में चढ़ने के प्रयास में यात्री गिरा, हुआ घायल; रेल कर्मियों ने पहुंचाया अस्पताल
गयाजी हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ने के क्रम में एक यात्री चलती ट्रेन से प्लेटफॉर्म पर गिर गया। जिस कारण यात्री को चोटें आईं हैं। वहीं रेलकर्मियों की तत्परता से तुरंत घायल यात्री को गया जी रेलवे अस्पताल में भर्ती करवा गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। इसकी जानकारी आज दिनांक 5 जनवरी सोमवार की दोपहर 2 बजे गयाजी रेल अस्पताल के कर्मियों द्वारा दी गई है।