मध्यप्रदेश के इंदौर इच्छापुर हाइवे पर बड़वाह से करीब 6 किमी दूर स्थित ग्राम मनिहार में मंगलवार सुबह करीब साढ़े नव बजे एक बड़ी घटना टल गई।इंदौर की ओर से आ रही तेज रफ्तार यात्री बस ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित होकर रोड से उतरकर डीपी से टकराते हुए बच गई। बस उज्जैन से खंडवा की ओर जा रही थी।बस में करीब 20 से 25 यात्री सवार थे।