एटा: मारहरा के मोहल्ला कम्बोह में छत का प्लास्टर गिरने से एक मासूम समेत तीन लोग घायल, अस्पताल में भर्ती
Etah, Etah | Apr 12, 2026 थाना व कस्बा मारहरा के मोहल्ला कम्बोह में छत का प्लास्टर गिरने से एक मासूम समेत तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को निजी चिकित्सक के पास भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।यह घटना रविवार दोपहर हुई। कम्बोह निवासी राजेश की पत्नी काजल, उनकी 12 वर्षीय बेटी राधिका और 5 वर्षीय बेटा देव अपने घर के कमरे में लेटे हुए थे।