दमोह: बटियागढ़ से बिशनखेड़ी जा रहे बाइक सवार दंपति सड़क हादसे का शिकार, पति, पत्नी और बेटे अस्पताल में भर्ती
दमोह के बटियागढ़ से बिशनखेड़ी जा रहे एक बाइक सवार परिवार की बाइक सोमवार शाम बिशनाखेड़ी के पास अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिसमें दंपति और उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस बुलाकर तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हलकू रायकवार, उनकी पत्नी भागवाई और बेटे पंचम का उपचार जारी है।