छतरपुर नगर: छतरपुर में उत्साह के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, सामूहिक योग कर दिया स्वास्थ्य का संदेश
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर छतरपुर में पतंजलि योगपीठ और आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सामूहिक योग कार्यक्रम का बुधवार की सुबह 7 बजे आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारत स्वाभिमान, महिला पतंजलि योग समिति और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम किए। वक्ताओं ने योग को स्वस्थ और अनुशासित जीवन का आधार बताया।