एटा: पिलुआ क्षेत्र के जबाहरपुर गांव में आवारा गोवंश के हमले से 52 वर्षीय किसान सुखवीर की मौत
Etah, Etah | May 12, 2026 जनपद एटा पिलुआ थाना क्षेत्र के जबाहरपुर गांव में आवारा गोवंश के हमले से एक किसान की मौत हो गई। यह घटना मंगलवार दोपहर को हुई जब किसान अपने खेत की रखवाली कर रहा था। गंभीर रूप से घायल किसान को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।जानकारी के अनुसार, मृतक किसान की पहचान 52 वर्षीय सुखबीर सिंह पुत्र मोहनलाल के रूप में हुई है।