भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह मंगलवार को हरिद्वार दौरे पर रहे। कनखल स्थित दक्ष मंदिर पहुंचे बृजभूषण शरण सिंह ने भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। उन्होंने कई साधु संतों से मिलकर आशीर्वाद लिया। यहां पहुंचने पर साधु संतों ने भी बृजभूषण शरण सिंह का स्वागत किया।