भरनो: सूपा पं के पबेया में आग लगने से तीन भाइयों के घर जलकर खाक, मुआवजे की मांग
Bharno, Gumla | Dec 6, 2024 भरनो प्रखंड के सूपा पं के पबेया गांव में अमर साहू,सोनू साहू और अनिल साहू के घर में शुक्रवार को अचानक लगी आग से घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया।तीनों भाइयों का घर एक ही जगह है,जिस कारण तीनों का घर जल गया।आगलगी के बाद एकत्रित ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद तीन घंटे के आग पर काबू पाया।सूचना अग्निशामक वाहन पहुंचा लेकिन तब तक जलकर राख हो चुका था।