डलमऊ: बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने डलमऊ गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाई
शुक्रवार को समय लगभग 2 तक डलमऊ के रानी शिवाला घाट, पथवारी देवी घाट, संकट मोचन घाट सहित अन्य घाटों में दूर-दराज से आए हुए श्रद्धालुओं ने हर हर गंगे के जयकारों के साथ आस्था की डुबकी लगाई। स्नान के बाद घाट किनारे बने प्राचीन देवी देवताओं के मंदिरों में पूजा अर्चना कर अपने-अपने तीर्थ पुरोहितों को दान पुण्य देकर आशीर्वाद प्राप्त किया।