कटाव रुकेगा तभी वोट मिलेगा!" तीनघरिया के बच्चों ने नेताओं को दिया बड़ा संदेश, कहा— पहले गांव बचाइए, फिर वोट मांगिए
कटिहार जिले के कुरसेला प्रखंड के तीनघरिया गांव में गंगा कटाव से लोग वर्षों से परेशान हैं। अब गांव के बच्चों ने भी नेताओं को साफ संदेश दिया है— "कटाव रुकेगा तभी वोट मिलेगा, चाहे कोई भी नेता रहे!" उनका कहना है कि जब घर, खेत और भविष्य ही सुरक्षित नहीं रहेगा, तो वोट देने का क्या मतलब? ग्रामीण अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि स्थायी कटाव-रोधी कार्य की मांग कर रहे हैं।