खातेगांव: खातेगांव मंडी में 28 मई 2026 को नीलाम का अवकाश रहेगा
मंगलवार दोपहर 2 बजे खातेगांव कृषि उपज मंडी समिति के सचिव रघुनाथ सिंह लोहिया ने बताया की मध्य प्रदेश शासन द्वारा पूर्व में दिनांक 27 मई 2026 को घोषित ईद के अवकाश को संशोधित करते हुए दिनांक 28 मई 2026 को कर दिया गया है। अतः कृषि उपज मंडी समिति खातेगांव में 27 मई 2026 को नीलाम कार्य चालू रहेगा। दिनांक 28 मई 2026 को नीलाम का अवकाश रहेगा।