गरौठा: गुरसरांय में तेज रफ्तार का कहर, मोदी चौराहे पर महिला को मारी टक्कर
गुरसरांय नगर के मोदी चौराहे के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक महिला घायल हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला कौशल्या को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय में भर्ती कराया गया। घटना के बाद मौके पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।