आजमगढ़ जनपद के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । उपनिरीक्षक चंद्रजीत यादव व मय हमराह फोर्स ने सक्रियता दिखाते हुए धोखाधड़ी के मामले में फर्जी मदरसे के प्रबंधक सुहेल अहमद पुत्र स्वर्गीय अनवार अहमद को शेरपुर तिराहे से रविवार को गिरफ्तार किया । पुलिस ने बताया संबंधित कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया है ।