बालोद: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर 11 मई को कपिलेश्वर मंदिर में राष्ट्रव्यापी स्मरणोत्सव, प्रशासन ने पूरी की तैयारियां
Balod, Balod | May 9, 2026 सोमनाथ स्वाभिमान पर्व अटूट आस्था के एक हजार वर्ष के तहत 11 मई को बालोद के ऐतिहासिक कपिलेश्वर शिव मंदिर में राष्ट्रव्यापी स्मरणोत्सव आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।