देवघर: पूर्णिमा और मलमास के प्रभाव से बाबा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
पूर्णिमा और मलमास के प्रभाव के कारण रविवार के सुबह 6:00 से बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली श्रद्धालुओं का तांता सुबह से लगा रहा और मंदिर परिसर के बाहर लंबी कतारें नजर आई। स्थिति यह थी कि सामान्य दर्शनार्थियों की डबल लाइन मानसरोवर स्थित क्यूं परिसर के आगे तक पहुंच गई थी जबकि शीघ्रदर्शनम् की कतार मीना बाजार की ओर तक चली गई थी।