जिला अस्पताल में इन दिनों मरीजों और उनके परिजनों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल परिसर में लगा हैंडपंप कई दिनों से बंद पड़ा हुआ है, जिससे लोगों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच अस्पताल आने वाले मरीज और उनके परिजन पानी की व्यवस्था नहीं होने से परेशान हैं।