नवगछिया: एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
माननीय न्यायालय एसडीजेएम नवगछिया द्वारा जारी जीआर संख्या-11/2012 के एनबीडब्ल्यू (गैर जमानती वारंट) के तहत वंशी कुमार मंडल, पिता मुनीलाल मंडल, निवासी राधोपुर थाना परबत्ता, जिला भागलपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई।