दरभंगा: तीन दिन से लापता युवक का शव बगीचे में मिला, करंट से हत्या की आशंका, DMCH में हुआ पोस्टमार्टम
दरभंगा के तिलकेश्वर थाना क्षेत्र के गोलमा गांव में तीन दिनों से लापता 18 वर्षीय अक्षय कुमार का शव गांव के पूरब बगीचे में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की मां के आवेदन पर गांव के ही एक दंपती को नामजद किया गया है। परिजनों के अनुसार, 10 जनवरी की शाम अक्षय खेत देखने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। खोजबीन के बाद उसका शव उस खेत के पास मिला, पोस्टमार्टम हुआ।