प्रयागराज माघ मेला के दौरान जोशीमठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज के साथ माघ मेला प्रशासन एवं पुलिस कर्मियों द्वारा किए गए कथित दुर्व्यवहार और दमनात्मक कार्रवाई के विरोध में उज्जैन के रामघाट पर सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया। यह सद्बुद्धि यज्ञ मंगलवार सुबह प्रातः 9 बजे रामघाट पर किया गया।