कोडरमा: झुमरी तिलैया शहर के एक निजी क्लिनिक में हाइड्रोसील के इलाज के नाम पर भारी रकम वसूले जाने का मामला
झुमरी तिलैया शहर के एक निजी क्लिनिक में हाइड्रोसील के इलाज के नाम पर भारी रकम वसूले जाने का मामला रविवार को 10 बजे सामने आया है। ग्रामीणों ने क्लिनिक संचालक पर बिना मान्य चिकित्सीय डिग्री के मरीजों का इलाज करने तथा मनमाना शुल्क लेने का आरोप लगाया।