परिहार: जानकीटोल में चाकू से निर्मम हत्या, भांजा घायल, गांव में सनसनी
बेला थाना क्षेत्र के नरंगा उत्तरी पंचायत के जानकीटोल में शुक्रवार-शनिवार की मध्य रात्रि एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई। आपसी विवाद में विंदेश्वर मंडल के पुत्र रामविर मंडल की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई, जबकि बचाने पहुंचे उनका भांजा मौसम मंडल गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि आरोपी ने कांटेदार चाकू से ऐसा वार किया कि रामविर की आंत बाहर निकल आई। मौ