अनगड़ा: साहेदा सिकिदिरी आश्रम में वार्षिक उत्सव, नव निर्मित कमरों का हुआ गृह प्रवेश
Angara, Ranchi | Jun 22, 2026 साहेदा सिकिदिरी आश्रम में वार्षिक उत्सव, नव निर्मित कमरों का हुआ गृह प्रवेश महर्षि वाल्मीकि दिव्यांग एवं अनाथ कल्याण सेवा आश्रम, साहेदा सिकिदिरी में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा की सांसद निधि से निर्मित दो नए कमरों का गृह प्रवेश एवं लोकार्पण भी किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रामटहल चौधरी रहे।