फतेेहपुर: मेंथा के खेत में निकला 10 फीट लंबा अजगर, मजदूरों में मची भगदड़; एक घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ा गया
बाराबंकी के फतेहपुर थाना क्षेत्र के रैचन्दमऊ गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब मेंथा के खेत में काम कर रहे मजदूरों को एक विशाल अजगर दिखाई दिया। बताया जा रहा है कि अजगर की लंबाई करीब दस फीट थी। मेंथा की फसल में निराई-गुड़ाई कर रहे मजदूरों की नजर जैसे ही खेत के बीच पड़े अजगर पर पड़ी, वहां अफरा-तफरी मच गई।