गभाना: हाईवे पर पैराई ओवरब्रिज के पास टैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में चालक घायल
गभाना क्षेत्र में हाईवे पर बुधवार सुबह करीब अाठ बजे एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। पैराई ओवरब्रिज के पास हरे चारे से भरा एक ट्रैक्टर-ट्राली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक विश्वप्रकाश शर्मा निवासी सौंगरा मामूली रूप से घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने तत्काल निजी चिकित्सक के यहां उपचार के लिए भेजा।