राजगढ़: राजगढ़ जिले में कई इलाकों में बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि
राजगढ़ जिले के कई इलाकों में गुरुवार को शाम 5:00 करीब अचानक मौसम में आए बदलाव के बाद बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। तेज बारिश के कारण ब्यावरा के राजगढ़ बाईपास चौराहे पर ओवर ब्रिज के नीचे पानी की निकासी नहीं होने से पानी भी भर गया।