गिरिडीह: भरकट्टा निवासी एक व्यक्ति सड़क हादसे में बुरी तरह घायल, इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती
भरकट्टा निवासी कुंदन कुमार सिंह सड़क हादसे में बुरी तरह घायल हो गया। शुक्रवार को 9 बजे इसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था।घटना के बाद गुरुवार रात इसे सदर अस्पत लाया गया। कुंदन कुमार सिंह कही जाने के लिए घर से निकल कर सड़क पर जैसे ही आया तभी अचानक किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से यह बुरी तरह घायल हो गया।