बूंदी: सुरेश अग्रवाल को बनाया गया बूंदी भाजपा ज़िला अध्यक्ष
Bundi, Bundi | Mar 7, 2024 भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री सुरेश अग्रवाल को बूंदी ज़िले का भाजपा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बुधवार देर रात को प्रदेश भाजपा द्वारा आठ जिलाध्यक्षों की सूची जारी की गयी, जिसमें बूंदी ज़िले का अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल को बनाया गया है। सुरेश अग्रवाल को ज़िला अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें शुभकामनाएं दी जा रही हैं।