भीलवाड़ा: रिछडा में खेत में कृषि कार्य करते समय किसान का पैर फिसलने से कुएं में गिरा, हुई मौत, परिजनों में छाया मातम
सदर थाना क्षेत्र के रिछडा में खेत में कृषि कार्य कर रहे एक किसान की पैर फिसलने से कुएं में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।वही एकाएक हुए इस हादसे से परिजनों में मातम छा गया।पुलिस मामले की जांच कर रही है।