बड़हलगंज मे शेयर मार्केट में निवेश कर मुनाफा दिलाने का झांसा देकर पिता-पुत्र ने युवक राहुल चौबे के करीब 16.80 लाख रुपये हड़प लिए। जब पीड़ित ने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने न सिर्फ गाली-गलौज की, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित की तहरीर पर बड़हलगंज पुलिस ने क्षेत्र के कोड़री गांव निवासी दोनो आरोपियों हरिशंकर और राज मिश्रा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।