पलिया: पलिया में बालू खनन को लेकर बढ़ी चिंता, बाढ़ का खतरा फिर मंडराने की आशंका
लखीमपुर खीरी जिले के पलिया कस्बे में एक बार फिर बाढ़ के खतरे को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है। इसी बीच शारदा नदी के किनारे बालू खनन की गतिविधियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से मामला चर्चा में आ गया है। जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर करीब 2 बजे किसी स्थानीय व्यक्ति द्वारा बनाया वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया गया है।