सीकर जिले के फतेहपुर शेखावाटी के रामपुरा ढाणी में शुक्रवार को प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। शुक्रवार शाम 4:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार प्रशासन को कुछ लोगों ने शिकायत की थी लोगों द्वारा अतिक्रमण किया गया है जिस पर मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम ने जेसीबी की सहायता से अतिक्रमण को हटा दिया।