किसानों की मेहनत को मिलेगा उचित मूल्य, आम्रपाली आम प्रदर्शनी एवं बिक्री स्टॉल का शुभारंभ...
● उपायुक्त, श्री रामनिवास यादव एवं उप विकास आयुक्त, श्रीमती स्मृता कुमारी ने संयुक्त रूप से बिरसा हरित ग्राम योजना के अंतर्गत आम उत्पादकों एवं ग्रामीण आजीविका को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए समाहरणालय परिसर में आम्रपाली आम के विशेष स्टॉल का शुभारंभ किया...
● बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत आम उत्पादकों को मिलेगा बेहतर बाजार...