ट्रैक्टर की आड़ में जहरीली शराब लेकर बैठे मां और बेटे को नीलगंगा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों ने पहले पुलिस को देख भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। दरअसल, मुखबिर से नीलगंगा पुलिस को अवैध शराब परिवहन की सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस टीम मुखबिर द्वारा बताई जगह कच्चा मसानिया पहुंची जहां महिला एवं युवक ट्रैक्टर की आड़ में काला