छीपाबड़ोद: हरनावदा शाजी कस्बे में बड़ा आवारा कुत्तों का आतंक
हरनावदाशाहजी क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। कुत्तों के काटने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं, जिससे आमजन में भय और आक्रोश का माहौल है। हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि अब चिकित्सा व्यवस्था भी सवालों के घेरे में आ गई है। शनिवार सुबह दीगोद जागीर गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 3 वर्षीय मासूम कुनाल पुत्र ईश्वर प्रजापति को