घोड़ाडोंगरी: सारणी नगरपालिका सीएमओ ने शाखाओं का किया निरीक्षण, कर्मचारियों के कार्यों और जिम्मेदारियों के निर्वहन का लिया जायजा
सारणी नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) ने बुधवार सुबह 11 बजे नगर पालिका कार्यालय की सभी शाखाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न शाखाओं में पहुंचकर कर्मचारियों के कार्यों की जानकारी ली और यह देखा कि कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन किस प्रकार कर रहे हैं।