जबेरा: जिला कलेक्टर ने वनांचल ग्राम चौरई में चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएँ
Jabera, Damoh | Dec 1, 2024 जबेरा कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर आज शाम 5 बजे दूरस्थ वांनचल ग्राम चौरई पहुंचे जहां पर बरगद के पेड़ की तले चौपाल लगाकर ग्रामवासियों की समस्याएं सुनी। इसके बाद जिला कलेक्टर ने फार्मर रजिस्ट्री की जानकारी बताते हुए आईडी कार्ड बनवाने की बात कही। ई केवाईसी के संबंध में जानकारी दी। समस्याओं को सुन संबंधित अधिकारियों को निराकरण के लिए निर्देशित किया।