मथुरा: पागल बाबा अस्पताल के जंगल में पेड़ पर लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हत्या या आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस
वृंदावन कोतवाली अंतर्गत मथुरा मार्ग स्थित पागल बाबा अस्पताल के जंगल में शनिवार शाम करीब 4 बजे एक अज्ञात व्यक्ति का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला, सूचना पर एसएचओ रवि त्यागी, निरीक्षक अपराध धर्मेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष और देखने मे मजदूर वर्ग का लग रहा है, पुलिस जांच में जुटी है।