फरीदाबाद: मोहन रोड पर चालक के नशे में होने के कारण नाले में गिरा ऑटो, क्रेन से निकाला गया
फरीदाबाद के मोहना रोड पर आज नशे में धुत ऑटो चालक नाले में गिर गया वहीं ऑटो चालक के साथ एक युवक और भी ऑटो में सवार था ऑटो चालक को चोट आई है जिसको इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भिजवा दिया गया है आसपास के लोगों ने ऑटो को बाहर निकलवाने की कड़ी मशक्कत की जब नहीं निकला तो क्रेन की मदद से ऑटो को नाले से बाहर निकलवाया गया