शुक्रवार को एटा जिले के जलेसर नगर में हिन्दू एकता समूह के नेतृत्व में यूजीसी (UGC) कानून के विरोध में एक जन आक्रोश यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।यह यात्रा निधोली चौराहा से शुरू होकर महाराणा प्रताप चौक तक पहुंची। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने 'काला कानून वापस लो' के नारे लगाए और कानून के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया।