बेल्थरा रोड: बलिया DM ने कहा, SIR कार्य समय से पहले हुआ पूरा, हजारों डुप्लीकेट व मृतक मतदाता चिन्हित
गंगा बहुउद्देशीय सभागार में बुधवार दोपहर करीब 2 बजे समीक्षा बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि जिले में SIR (स्पेशल समरी रिवीजन) का कार्य चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित समय सीमा से पहले ही 100% पूरा कर लिया गया है। सत्यापन के दौरान 40,116 डुप्लीकेट और 87,571 मृतक मतदाता पाए गए। इसके अलावा 20,31,517 मतदाताओं तक BLO नहीं