खरगोन जिले में बारिश से पहले ही कुओं का जलस्तर तेजी से गिर रहा है। टांडाबरुड क्षेत्र में पेयजल के साथ-साथ सिंचाई के लिए भी गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। देवली में खेतों के कुएं 70 से 80 फीट तक खाली हो चुके हैं, जिससे कपास, मिर्च और मक्का जैसी फसलों में ड्रिप सिंचाई भी संभव नहीं हो पा रही है।