टिब्बी: ढाणी संता सिंह वाली में श्री गुरुद्वारा साहिब के नवीन भवन की रखी गई आधारशिला, भारी संख्या में साध संगत उमड़ी
टिब्बी कस्बे के समीपवर्ती गांव ढाणी संता सिंह वाली में सोमवार को आध्यात्मिक उल्लास और श्रद्धा का संगम देखने को मिला, जहाँ श्री गुरुद्वारा साहिब के नवीन और भव्य भवन के निर्माण हेतु पूर्ण विधि-विधान के साथ आधारशिला रखी गई। इस पावन और ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए क्षेत्र के कोने-कोने से भारी संख्या में साध संगत उमड़ी। संगत ने गुरु चरणों में हाजिरी भरी।