उन्नाव: सदर कोतवाली क्षेत्र में साइकिल सवार हेलमेट पहनकर निकला, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Unnao, Unnao | Apr 15, 2026 उन्नाव शहर के बड़ा चौराहा पर मंगलवार रात एक साइकिल सवार को हेलमेट पहने देखकर लोग हैरान रह गए। आमतौर पर दोपहिया वाहन चालकों द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला हेलमेट साइकिल पर पहने इस व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वायरल वीडियो में साइकिल सवार व्यक्ति आराम से बड़ा चौराहा से गुजरता दिख रहा है, जिसने अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट पहन रखा है।