एटीएम कार्ड बदलकर 83 हजार की ठगी, सीसीटीवी में कैद हुए शातिर बदमाश।धार शहर की धानमंडी स्थित महाराष्ट्र बैंक के एटीएम के बाहर एक व्यक्ति से 83 हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित महेश एटीएम से पैसे निकाल रहे थे, इसी दौरान शातिर बदमाशों ने चालाकी से उनका एटीएम कार्ड बदल लिया और खाते से रुपए निकाल लिए।